मवैया में हैदर कैनाल नाले की बदहाली; नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल
मवैया में हैदर कैनाल नाले की बदहाली; नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

जीत नारायण
लखनऊ। एक तरफ फैजुल्लागंज क्षेत्र से बाढ़ के बिगड़ते हालात की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-8 में मवैया क्रॉसिंग के पास हैदर कैनाल नाले की बदहाली भी चिंता बढ़ा रही है। नाले में गंदगी जमा होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय हालात को लेकर नगर निगम की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि समस्या के बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जनता अपनी समस्याएं लेकर जाए तो कहां जाए? क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेंगे और नाले की सफाई कराएंगे, या लोगों को इसी बदहाली के बीच रहने को मजबूर होना पड़ेगा?
सवाल यही है—नाले में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार अधिकारी मौन; आखिर सुनवाई कब होगी?
