शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई नादान महल रोड जामा मस्जिद की नमाज।
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई नादान महल रोड जामा मस्जिद की नमाज।

- मस्जिद के आस पास सुरक्षा व्यवस्था के रहे चौकस इंतजाम।
- सऊदी अरब ड्रेस में नमाज अदा करने पहुंचे बच्चों के साथ पुलिस अधिकारियों ने फोटो सूट करायी।
संजय सक्सेना
लखनऊ:- बाजार खाला थाना क्षेत्र के अंर्तगत नादान महल रोड स्थित जामा मस्जिद पर आज सुबह 11 बजे ईद के मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में नमाज अदा करने वाले नमाजी मस्जिद परिसर से लेकर मकबरे वाले पार्क में लोग एकत्र थे। नमाज अदा करने के उपरान्त जामा मस्जिद के आस पास लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारकबाद देते हुए नजर आये ।
वहीं जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आये नादान महल शाही मस्जिद नि० मुजाफा अपने पुत्र मूसा 3 वर्ष व इब्राहिम 6 वर्ष के साथ आये थे। बच्चो की नमाजी सऊदी अरब ड्रेस पहने देखते ही एसीपी बाजार खाला सुनील कुमार शर्मा से रुका नहीं गया एक सिपाही से बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई वहीं साथ में मौजूद बाजार खाला प्रभारी अजय नारायण सिंह, अतिरिक्त प्रभारी रामेश चन्द्र यादव, खजुहा चौकी प्रभारी उमेश कुमार निसाद व यहियागंज चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार ने भी बारी बारी से बच्चों के साथ फोटो सूट करायी।
