नगर निकाय चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही यूपी एमपी सीमा पर लगा बेरियर हुई चेकिंग

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी
झांसी- मऊरानीपुर नगरपालिका एवं आसपास के नगर पंचायतों में चार मई को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण करने के चलते कोतवाली व देवरी पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश की सीमा से सटे ग्रामों में चैक पोस्ट बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों तथा आने जाने वाले वाहनों की सघंन चैकिंग की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक स्नेहा तिवारी, कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडेय, देवरी पुलिस चौकी प्रभारी रामसजीवन वर्मा, एसआई सूरज सिंह, कांस्टेबल अनीश गुप्ता, आशीष सिंह, अनिल पटेल, राजकुमार सिंह, विकास सिंह आदि द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के ग्राम खकौरा, भानपुरा, घाटकोटरा, देवरीघाट आदि जगहों पर देवरी पुलिस चौकी द्वारा लगाए गए चैक पोस्ट बैरियर से निकलने वाले वाहनों की संघन जांच व चैकिंग की जा रही है। सोमवार की शाम मऊरानीपुर पुलिस उपाधीक्षक स्नेहा तिवारी ने देवरी पुलिस चौकी पर बनाए गए चैक पोस्ट बैरियर का निरीक्षण करते हुए बताया कि मऊरानीपुर सर्किल क्षेत्र में पड़ने वाली नगरपालिका व नगर पंचायतों में चार मई को मतदान होना है। जिसके चलते सीमा पर से निकलने वाले वालों संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है इसी के चलते सीमा क्षेत्र पर चैक पोस्ट बैरियर लगाए गए है।
