सरकारी धन व अभिलेखों का गबन करने का फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उसी निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर साधन सहकारी समिति लि. घारीघाट का धन विचलन करके शासकीय अनुदान गबन करने के फरार अभियुक्त उपेंद्रनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त उपेंद्रनाथ ने लगभग सवा तीन लाख रुपए व अभिलेखों का गबन कर लिया था। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार कर्ता टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक रामधारी दिनकर मय टीम थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *