गल्ला व्यापारी का गेहूं चोरी कर बेचने वाले तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:-महावीर इन्टरप्राइजेज नवीन गल्ला मण्डी गोण्डा के मालिक विकास जैन द्वारा एसपी गोण्डा आकाश तोमर के समक्ष जनसुनवाई में पेश होकर धोखाधड़ी कर 249 कुन्टल 50 किलो गेहू चोरी होने की सूचना दी थी।एसपी गोण्डा के द्वारा प्रथम दृष्टया ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व माल की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया था। निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में दोषी पाये गए तीन आरोपी अभियुक्त आंशू,ड्राइवर महेन्द्र सिंह व पिन्टू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74 बोरा गेहूं 67,000 हज़ार रूपये नगद दो असली व तीन नकली नम्बर प्लेट एक ट्रक आदि सामान बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त आंशू द्वारा बताया गया कि हम तीनो लोग पिछले महीने 26 मार्च को बहराइच गल्ला मण्डी से 249 कुन्टल 50 किलो गेहू लाद कर ब्रिटानिया इण्डस्ट्रीज समस्तीपुर के लिए निकले थे। वहीं लालच के चलते हमलोगो द्वारा रास्ते में ही 345 बोरा गेहूं को कम दाम में बेच दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विरेन्द्र प्रसाद पाल व उप निरीक्षक बब्बन सिंह मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *