News

चारबाग में एपी सेन रोड पर बालाजी के भव्य भंडारे का किया गया आयोजन।

चारबाग में एपी सेन रोड पर बालाजी के भव्य भंडारे का किया गया आयोजन।

आलोक कुमार कश्यप

लखनऊ:- ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को राजधानी लखनऊ में संकट मोचन हनुमान जी के प्रति जबरदस्त आस्था देखने को मिली। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, गलियों एवं मोहल्लों में बड़े धूमधाम के साथ बजरंगबली के भंडारे का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में चारबाग के एपीसेन रोड पर रहने वाले नामचीन हस्ती समाज सेवी प्रकाश कश्यप ने बताया कि वह वर्ष 2007 से निरंतर बड़े मंगल के शुभ अवसर पर इसी तरह भव्य भंडारे का आयोजन करते चले आ रहे हैं। इनके द्वारा कराए गए भंडारे की चर्चा दूर-दूर तक फैली है। जिसकी प्रशंसा क्षेत्रीय जनता भी खूब करती है। इस भंडारे को सफल बनाने में मुख्य रूप से सहयोग करने वालों में मुन्ना कश्यप, माधुरी कश्यप, प्रकाश कुमार कश्यप (पत्रकार) सीएम यूपी न्यूज, आलोक कुमार कश्यप (पत्रकार) सीएम यूपी न्यूज, जीत नारायण (पत्रकार) दैनिक किरण कमल समाचार पत्र लखनऊ, शिव कुमार कश्यप, छोटू कुमार, शिखा कश्यप, आशीष कुमार एवं श्यामा कश्यप के सहयोग से बालाजी के भव्य भंडारे का आयोजन संपूर्ण हुआ।

इस अवसर पर राहगीरों सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *