अनेकांत एकेडमी हाईस्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- कस्बा रानीपुर में स्थित अनेकांत एकेडमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता रानीपुर चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर बी पी सिंह परिहार व विशिष्ट अतिथि कृष्णचंद्र अडजरिया रहे। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार व अन्य अतिथियों व गणमान्य नागरिकों ने वृक्षारोपण किया। अनेकांत एकेडमी के अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रबंधक अंशुल जैन ने संचालन किया। कार्यक्रम में अध्यापक बृजलाल वर्मा, फूल सिंह यादव, प्रेम गुप्ता, आनंद श्रोत्रिय, डॉक्टर अरुण जैन, सत्येंद्र तोमर, नरेंद्र अरोड़ा, कैलाश आर्य, गौरव गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
