भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का गोंडा आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

अली अकबर खान
गोंडा:- भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी का भव्य स्वागत किया गया आज प्रदेश अध्यक्ष ने गोंडा के टाउन हॉल में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी आज गोंडा दौरे पर रहे, इस कार्यक्रम में शेष चौरसिया नगर कोषाध्यक्ष सभासद भारतीय जनता पार्टी गोंडा, साथ में
विशाल अग्रवाल नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, ज्ञानेंद्र पाठक, सचिन चौरसिया, प्रिंस चौरसिया, रिशु कनौजिया राधेश्याम साहू, प्रदीप साहू, सूरज गौतम, चंद्रिका पासवान,दुर्गेश चौरसिया, जज्जू चौरसिया सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
