आरक्षी प्रभाकर कनौजिया ने बुजुर्ग को दिया नया जीवन

जीत नारायण

लखनऊ:- लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। आपको बता दें एक मरीज सर्व प्रताप राय पुत्र रमाकांत राय ग्राम कटघरा जिला मऊ जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जिनको खून की कमी थी। जैसे ही इसकी खबर थाना गौतमपल्ली में तैनात आरक्षी प्रभाकर कनौजिया को हुई तत्काल वो मरीज की मदद करने के लिए पहुंचे। आरक्षी प्रभाकर कनौजिया ने भर्ती मरीज को रक्तदान कर नया जीवन दिया और साथ ही सर्व प्रताप राय के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। प्रभाकर कनौजिया ने बताया कि इससे पूर्व भी हमने एक युवक जिसका हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। जिसे खून की बहुत ज्यादा जरूरत थी। उसे रक्तदान किया था तब मेरी तैनाती थाना नाका में थी। साफ जाहिर होता है कि लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस में तैनात कई ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो समय समय पर एक नई मिशाल पेश करतें रहते हैं और अपना मानवीय चेहरा जनता के समक्ष दर्शाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *