शांति व्यवस्था के मद्देनजर अमीनाबाद पुलिस द्वारा किया गया पैदल मार्च

आलोक कुमार कश्यप

लखनऊ- श्रावण मास, मोहर्रम एवं स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत लखनऊ पुलिस कमिश्नर एस बी शिरेड़कर के निर्देश पर राजधानी में पुलिस की खास सक्रियता देखी जा रही।

इसी क्रम में डीसीपी मध्य जोन अपर्णा रजत कौशिक के मार्गदर्शन एवं एडीसीपी मनीषा सिंह के मार्गदर्शन में शांति व्यवस्था के मद्देनजरअमीनाबाद कोतवाली पुलिस टीम व पीएसी बल द्वारा क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।

अमीनाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार आजद ने पुलिस टीम व पीएसी बल के साथ पैदल मार्च के दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया।

मौके पर संदिग्धों से पूछताछ भी की गई और रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों का चालान भी काटा गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार आजाद द्वारा क्षेत्र वासियों से शांति व्यावस्था बनाये रखने हेतु सहयोग की अपील की और आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

अमीनाबाद कोतवाली से नजीराबाद, मोहन मार्केट रोड, सकरी सेंटर चौराहा, झंडेवाला पार्क रोड, मौलवीगंज तक पुलिस व पीएसी बल द्वारा पैदल मार्च किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *