गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया है स्थलीय निरीक्षण

रोहित जायसवाल क्राइम ब्यूरो चीफ
गोंडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एल्गिन चरसरी तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग, आपदा राहत स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभागों से जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि उत्तराखंड और नेपाल में भारी वर्षा के बाद सरयु व राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा है। इस कारण घाघरा नदी में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। घाघरा सरयू नदी के किनारे बने सभी तटबंधों की मरम्मत की कार्रवाई हो चुकी है और उसकी लगातार निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा बेहतरीन बाढ़ निरोधक उपाय किए गए हैं जिसकी स्थिति काफी अच्छी है। 28 बाढ़ चौकियों बनाई गई हैं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। कोई भी जन व धन की हानि से रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री की व्यवस्था अभी से कर ली गई है।
