बारिश के मौसम की उमस भरी गर्मी के बीच बिना बिजली के रहने को मजबूर ग्रामीण

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- बारिश के मौसम की उमस भरी गर्मी के बीच बिना बिजली के रह पाना कितना कष्टदायक होता है। लेकिन पिछले 15 दिनों से ग्रामीण बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। जिसके चलते ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर खंड विकास कार्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम धायपुरा में पिछले 15 दिन से विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 4 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। लेकिन अधिकांश ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। जिसके चलते लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। अंधेरे के साथ-साथ गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था को सुचारू किये जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *