संत शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय परिवार ने किया वृक्षारोपण, दिया संदेश

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- वृक्षारोपण अभियान 2023 के अंतर्गत आज वृहद स्तर पर जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले बम्हौरी सुहागी रोड पर स्थित संत शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय रानीपुर के द्वारा महाविद्यालय परिसर, ग्राम सभा बमोरी सोहागी, बगिया घाट आश्रम आदि स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सागौन, बहेड़ा, अमरूद, शीशम आदि वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार की तरफ से लगभग 500 वृक्षों का रोपण किया गया।
संत शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी रानीपुर रहे। तो वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजेंद्र कुमार मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं रामकुमार बमोरया, गोल्डी रतमेले, तेज सिंह सेन, विक्की, नितिन कुशवाहा पार्षद नगर पंचायत, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शशि भूषण, होमगार्ड बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्राचार्य डॉ कृष्ण मोहन बाजपेई, प्रबंधक वीरेंद्र आर्य, कमलेश आर्य, आशाराम आर्य, आशीष नकड़ा, राखी ठगेले, मुस्कान जैन, हलीम खान, कुलदीप आर्य, धर्मेंद्र कुमार एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ व कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान वृक्षारोपण के साथ साथ आए हुए विद्यार्थियों एवं अतिथियों को पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जो पौधे लगाए गए उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
