जी.एस. सोशल एण्ड वेलफेयर ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अभिषेक कुमार संवाददाता
लखनऊ:- रविवार को जी.एस. सोशल एण्ड वेलफेयर ग्रुप द्वारा राजधानी लखनऊ में अलग अलग स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जी.एस. सोशल एण्ड वेल्फेयर ग्रुप द्वारा श्री सिद्धेश्वर शाखा, श्री मेढू लाल अयोध्यावासी ट्रस्ट तुलसीदास मार्ग पुराना हैदरगंज, नौबस्ता रामलीला पार्क एवं गणेशपुरी कालोनी पार्क में पौधारोपण किया गया। इस आयोजन में जी.एस. ग्रुप की ओर से वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की ओर से सर्व करुणाशंकर, राजकुमार एडवोकेट, आलोक मिश्रा, रवि प्रकाश, मन्नन भइया, आनन्द गुप्ता, योगेन्द्र हेकरवाल, राम प्रकाश त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, भोलानाथ, गणेश वर्मा, मनीष कपूर, संतोष कुमार, वीरेन्द्र कुमार, पिन्टू, आनन्द प्रकाश, पूनम हेकरवाल, रजनी सक्सेना आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। जी.एस. ग्रुप संस्था के महासचिव अरूण कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
