अनेकांत एकेडमी स्कूल में हेड बाॅय, हेड गर्ल का किया गया चयन

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- अनेकांत एकेडमी‌ रानीपुर में शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल की हेड बॉय और हेड गर्ल को उनके पद की शपथ दिलाई गई। समारोह का उद्घाटन स्कूल के अध्यक्ष सुरेश जैन ने दीप जलाकर किया। प्रबंधक अंशुल जैन ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी का अहसास जितना जल्दी हो जाए, उतना अच्छा रहता है। इसका फायदा उन्हें जीवन के हर मोड़ पर मिलता है। अध्यापक गौरव गुप्ता और अक्षय आर्य ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें देश की बागडोर संभालनी है। बचपन में ही उन्हें ऐसी जिम्मेदारी देने से वे देश की बागडोर संभालने के योग्य बन पाएंगे।
हेड बॉय ध्रुव, हेड गर्ल प्राची के अलावा कक्षा 1st का मॉनिटर यूवी गुप्ता, क्लास 2nd का मॉनिटर यश राज, क्लास 3rd का मॉनिटर साहिल, क्लास 4th की मॉनिटर अन्या गुप्ता, क्लास 5th का मॉनिटर समर्थ साहू और क्लास 7th की मॉनिटर काजल यादव और विभिन्न गतिविधियों के इंचार्ज को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। सभी ने कार्यक्रम में शपथ ली।
कार्यक्रम में कामिनी मैम, मौसमी मैम, प्रतीक्षा मैम, अंजलि मैम व रिमझिम मैम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *