कांग्रेस मुख्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

जीत नारायण

लखनऊ:- आज उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पिछले एक माह में जनहित के मुद्दों पर मांगी गई सूचनाओं की रिपोर्ट चेयरमैन के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ साथ अपने सुझाव दिये। बैठक का संचालन उ0प्र0 कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव ने किया।

विभाग की महासचिव/ संगठन प्रभारी सीमा देबनाथ ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सामने लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। ऐसे में हम सभी को एक साथ मिलकर पूरी ताकत के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व मंडलवार सूचना का अधिकार विभाग के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसकी तारीखों का जल्द ही घोषणा कर दी जायेगी।

 श्रीवास्तव ने आगे कहा कि कार्यशाला के माध्यम से विभाग से जुडे़ लोगों व आमजनों को सूचना का अधिकार के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 का चुनाव देश एवं संविधान को बचाने के लिए लड़ेगी। आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति हो रही मणिपुर हिंसा इसका जीता जागता उदाहरण है और हमारे प्रधानमंत्री मणिपुर की घटना पर सदन में जो हंसी ठिठोली की उससे उन्होंने अपने संवेदनहीन होने का परिचय दिया जिसकी बैठक में कड़े शब्दों में निंदा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अमित उठवाल, मुगीश जिलानी, अरुण सोनी, संगठन प्रभारी सीमा देबनाथ, प्रदेश महासचिव आचार्य मनोज कुमार पाण्डेय, नितान्त सिंह नितिन, राजेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र श्रीवास्तव, रामानंद राजपूत, सचिव कीर्ति प्रकाश पाण्डेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, राजेश कुमार सिंह, मंसूर अली सलमानी, मनोज कुमार शुक्ला, बनारस जिला चेयरमैन राजेश त्रिपाठी, अजीत सिंह चन्देल, राजेश कुमार, पंकज गुप्ता, सुषमा देवी, सगन सिंह यादव, गुलजार अख्तर, जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार यादव, अमोल बाजपेई, उमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *