के०जी०एम०यू० लखनऊ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

जीत नारायण
लखनऊ:- आउटसोर्सिंग / संविदा कर्मचारी संघ (के०जी०एम०यू०) लखनऊ के सहयोग से ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग, के०जी०एम०यू० लखनऊ में “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, कुलपति, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर विनीत शर्मा, उप कुलपति, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ०प्र०, लखनऊ, प्रोफेसर एस०एन० शंखवार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ०प्र०, लखनऊ एवं प्रोफेसर तुलिका चन्द्रा विभागाध्यक्ष, ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग, के०जी०एम०यू०, लखनऊ, आउटसोर्सिंग / संविदा कर्मचारी संघ (के०जी०एम०यू०) लखनऊ की तरफ से अभिमन्यु यादव (अध्यक्ष), संजय वर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुजीत कुमार (महामंत्री), प्रदीप गंगवार (संरक्षक) समेत अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, कुलपति, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ०प्र०, लखनऊ ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक पुनीत कार्य है एवं कर्मचारीगणों द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रशंसनीय है और आशा है कि इसी तरह से स्वैच्छिक रक्तदान/रक्तदान शिविर का आयोजन कर मरीजों की जान बचाने में सहयोग करते रहेंगे। कुलपति ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान इतना हो कि किसी भी मरीज की जान रक्त के अभाव में न हों। प्रोफेसर तुलिका चन्द्रा, विभागाध्यक्ष, ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग, के०जी०एम०यू०, लखनऊ ने कुलपति, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा कर्मचारीगणों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया और उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में तमाम जानकारियों प्रदान की। प्रोफेसर एस० एन० शंखवार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उ0प्र0, लखनऊ ने रक्तदान करने वाले कर्मचारीगणों के कार्य की सरहाना की एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनेक कर्मचारीगणों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
