चोरी की घटना का हुआ खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

रोहित जायसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम
गोंडा:- पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी वा लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी 1. मंगल प्रसाद पुत्र राम किशन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 1 जोड़ी कंगन पीली धातु, 1 जोड़ी कान का झुमका पीली धातु, 1 अदद जनानी अगूठी पीली धातु, 1 अदद गले का हार पीली धातु, 1 जोड़ी पायल सफेद धातु, 3 जोड़ी विछिया सफेद धातु व किपेड मोबाइल व रूपये 3200/- नगद बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर में पंजीकृत कराया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। मु0अ0सं0 259/2023 धारा 380, 411, 457 थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा।
गिरफ्तार कर्ता उप निरीक्षक राकेश कुमार ओझा टीम ।
