मंडलायुक्त द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने का किया गया आह्वान

जीत नारायण
लखनऊ:- शासन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति पहुंचने के उद्देश्य से आज मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब द्वारा अंबेडकर पार्क पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने अपने उद्बबोधन में कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ उसका संरक्षण भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आन्दोलन का रुप देना चाहिए तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये शासन एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए वृक्ष लगाने चाहिये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण में सभी की भागीदारी बढ-चढ कर होनी चाहिये एवं इस संदेश को जन-जन तक पहुॅचाये जाने का कार्य किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना हम जीवन की कल्पना नही कर सकते। वृक्षों को काटने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है जिससे पारिस्थितिकी असंतुलन बढ़ जाता है। उन्होंने सभी से अपने जीवन के लिये एक-एक पौधा अवश्य ही लगाए जाने का आह्वान किया साथ ही कहा कि सभी को आगे आकर वृक्ष लगाना चाहिये और पर्यावरण को संतुलित करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
