लहचूरा थाना प्रभारी ने रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस और ग्रामीण एसपी गोपीनाथ सोनी एवं मऊरानीपुर क्षेत्रधिकारी हरिमोहन सिंह के निर्देश अनुसार लहचूरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान की नेतृत्व में अपने क्षेत्र में पैदल गश्त पुलिस बल के साथ निकल गया। जिसमें लहचूरा क्षेत्र अंतर्गत गांव बम्हौरी और लहचूरा क्षेत्र के 29 गांवॊ में रक्षाबंधन त्यौहार देखते हुए पैदल गश्त निकाला। गशत के दौरान आम नागरिकों से बातचीत की और कहा की शांतिपूर्वक से रक्षाबंधन त्योहार मनाएं, क्षेत्र के दुकानदारों से भी बातचीत की और कहा कि अगर कोई गाली गलौज या धमकी देता है तो हमें अवगत कराएं या 112 नंबर पर तुरंत सूचना दें। जिससे आपकी सुरक्षा तुरंत कर सकें। पैदल गश्त के दौरान उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह पटेल, उप निरीक्षक लाल सिंह यादव, हेड कांस्टेबल दयाशंकर पांडे, सुरेंद्र सिंह चंदेल, कांस्टेबल छत्रपाल सिंह चौहान, कांस्टेबल सरताज खान, कांस्टेबल मोहर सिंह, कांस्टेबल राजवीर सिंह सोलंकी, कांस्टेबल अजय पाल सिंह, कांस्टेबल राधा कृष्ण सिंह, कांस्टेबल रखेन्द्र कुमार, कांस्टेबल शरद कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, महिला कांस्टेबल बिंदु यादव, सुनीता वर्मा, अंकित, सपना चौहान, सोना, शैलेश सिंह तोमर और होमगार्ड के जवान भी मौजूद रहे।
