राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक सम्पन्न

 


नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के आदेश के आलोक में दिनांक 1 सितंबर 2023 को समय 4ः30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डाॅ0 दीनानाथ अपर जिला जज द्वितीय की अध्यक्षता में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव नितिन श्रीवास्तव अपर जिला जज,एफटीसी की उपस्थिति में नोडल अधिकारी के विश्राम कक्ष में गोण्डा जनपद के अपर जिलाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक जिला आबकारी अधिकारी अधिशासी अभियन्ता-विद्युत तथा समस्त लोवर डिवीजन क्लर्क नगर पालिका परिषद् ,नगर पंचायत की एक बैठक का आयोजन आगामी राष्ट्रीय लोक अदाल दिनांकित-09 सितंबर 2023 में अधिकतम वादों के निस्तारण के सन्दर्भ में आहूत की गयी।बैठक में जनपद गोण्डा के अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा अधिशासी अभियन्ता-विद्युत के ओर से तकनीकी सहायक आशीष कुमार श्रीवास्तव उपस्थित आये।राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण सेे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 9 सितंबर 2023 में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर निस्तारण करने पर चर्चा की गयी।चर्चा के दौरान नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत राष्ट्रीय लोक अदालत की भांति इस बार भी आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 9 सितंबर 2023 में अधिक से अधिक सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर निस्तारण करावें तथा आप अपने स्तर से अपने सम्बन्धित कार्यालयों पर बैनर लगाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 9 सितंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु उचित को आदेशित करें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके।इस बार जिला प्रशासन कोे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-09.09.2023 में लगभग 80000 प्रकरणों कोे निस्तारित करने का लक्ष्य दिया गया है।जिसमें आप सभी का सहयोग आवष्यक है।अभी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-09.09.2023 के आयोजन में लगभग सप्ताह भर शेष है।इसी बीच आप लोग पूर्ण रूप से तैयारी कर लें जिससे अपेक्षित लक्ष्य पूरा हो सके बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशासन के समस्त विभागों द्वारा अब तक लगभग 65000 प्रकरणों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-09.09.2023 में निस्तारण हेतु चिन्हित किया जा चुका है।जिसे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-09.09.2023 में निस्तारित किया जायेगा इसके अलावा जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा प्रषासन के सभी विभागों को अभी और प्रकरणों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित करने के लिये आदेशित किया गया है।ताकि इस बार प्रशासन की तरफ से पूर्व की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये प्रीलिटिगेशन वादों की अपेक्षा अधिक संख्या में प्रीलिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपस्थित प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जिला न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के जो भी सम्मन सम्मन सेल को तामीला हेतु प्राप्त हुये हैं।उनका तामीला कराकर उसकी रिपोर्ट दीवानी न्यायालय के सम्बन्धित न्यायालयों में प्रेषित कराने हेतु गोण्डा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *