जन्माष्टमी के पावन पर्व को शान्ति और सद्भाव के साथ मनायें- थाना प्रभारी

अरविन्द आर्य

झांसी:- थाना परिसर कटेरा में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार के उपलक्ष्य में शान्ति समिति की बैठक थानाध्यक्ष के के मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगन्तुक सभी गणमान्य व्यक्तियों से पर्व शांति सौहार्द से मनाये जाने पर बिचार विमर्श हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहार मनाया जायेगा। कोई नई परम्परा का सृजन नहीं करेगा। इस मौके पर चेयरमैन धनीराम डबरया, पूर्व चेरमैन महेश कटेरिया, इशहाक अहमद, अवध बिहारी नायक सहित समस्त थाना स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *