मेला जलविहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई आयोजित

अरविंद आर्य

झांसी:- कस्बा कटेरा में आगामी ऐतिहासिक मेला जलविहार महोत्सव को लेकर सोमवार को थाना कटेरा में पुलिस और पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
थानाध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में धर्मगुरुओं की मौजूदगी में नगर पंचायत के चेयरमैन व पार्षदों सहित नगर के संभ्रांत के साथ मेला जलविहार महोत्सव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
बैठक में थानाध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा ने कहा कि मेला जलविहार महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण माहौल में मनाने की अपील की।
बैठक में बताया कि मेला महोत्सव में अराजक तत्वों पर पैनी नज़र रहेगी। मेला परिसर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन कैमरा से लैस किया जाएगा। मेला परिसर में बेबजह वाहन न घूमे वाहनो के लिए नगर पंचायत से पार्किंग स्थल बनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने मेला महोत्सव को लेकर धर्मगुरुओं व नागरिकों से सुझाव भी लिए। बैठक में बताया गया कि मेला जलविहार महोत्सव का शुभारंभ भादों माह की ग्यारस तिथि को देव दर्शन से शुरुआत होती होती है। जहाँ नगर के विभिन्न मंदिरों में ठाकुरजी व पांडालों में गणेश प्रतिमाओं की की झांकी दर्शन के लिए लोग दूर दराज से आते है। इसके बाद द्वादश की रात्रि साल भर में एक बार ठाकुर जी व गणेश प्रतिमाएं विमान में बैठकर नगर में भ्रमण करते विहार को निकलते है। जहाँ नन्द सागर तालाब पर भगवान का जल में विहार करवाया जाता है। इसके बाद थानाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने ठाकुर जी के विहार को लेकर नंदसागर तालाब का निरीक्षण किया।
बैठक में राधागोविन्द पाण्डेय, हरचरन विश्वकर्मा, रामभरोसे सोनी, नवल पुजारी, मुन्ना पुजारी, महेश कटैरिया, संजीव डेंगरे, अजय प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार जैन, बच्चीलाल यादव, दाऊ प्रजापति, जितेन्द्र साहू, नीतेश सोनी, शिवशंकर सोनी, वीरेन्द्र नामदेव, मनोहर पंडा, शैलेश सोनी, शहीद अहमद, नीरज सोनी, लालाराम अहिरवार, योगेंद्र सिंह, रामचरन, पार्षद अंकित गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, कालका प्रसाद, प्रताप सिंह चौहान, पत्रकार भूपेन्द्र गुप्ता, महादेव भास्कर, दिनेश साहू, सतेन्द्र राय, अरविन्द्र आर्य उपनिरीक्षक दुष्यंत कुमार, कांस्टेबल हुमांशु, ज्ञानेन्द्र सहित पुलिस स्टाफ व नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *