कौड़िया पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:-एसपी गोंडा अंकित मित्तल ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा बालकों,व्यक्तियों की जल्द से जल्द बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों को दिए थे। निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस द्वारा गुमशुदा श्रीराम को बरामद किया गया।गुमशुदा श्रीराम अपने घर से कही चला गया था। जिसकी गुमशुदगी थाना कौड़िया में दर्ज थी। 14 सितंबर को थाना कौड़िया के उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा। परिजनो द्वारा गोण्डा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सराहनीय कार्य की आमजनमानस में काफी सराहना की जा रही है।
