आकाशीय बिजली गिरने से महिला हुई दुर्घटना का शिकार

अरविंद आर्य

झांसी:- नगर पंचायत कटेरा के ग्राम लारोंन में आकाशीय बिजली गिरने के कारण महिला हुई दुर्घटना का शिकार।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लारोंन निवासी धनिया बाई उम्र 62 वर्ष जो की शाम के समय गांव के नजदीकी पहाड़ पर बकरिया चरा रही थी। उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पत्थर पर जाकर टकरा गई। तो वहीं अचेत होकर गिर पड़ी। आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा महिला को अचेत अवस्था में देखा गया तो वही मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा महिला को अचेत अवस्था में उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा महिला का उपचार जारी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *