पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार

अरविंद आर्य

झांसी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीमोहन सिंह के निर्देश पर कटेरा थानाध्यक्ष महाराज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सहदेव यादव कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र पटेल द्वारा गांव तालपुरा कचनेव निवासी रवि पुत्र सुखलाल केवट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त धारा 60 आबकारी अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार को पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *