मजिस्ट्रीरियल जांच में आज दर्ज होंगे बयान

जीत नारायण

लखनऊ:- उप जिला मजिस्ट्रेट सरोजनीनगर लखनऊ डॉ0 सचिन कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी महोदय के पत्र संख्या: 455 / जे०ए०-3 / 2023 दिनांक 12 सितम्बर 2023 द्वारा दिनांक 01.03.2023 को बस संख्या यू०पी० – 70 एच.टी / 7719 से थाना पी०जी०आई० क्षेत्रान्तर्गत स्थान कल्ली पश्चिम जनपद लखनऊ में 11:45 बजे हुयी बस दुर्घटना जिसमें सतेन्द्र सरोज रंजन पुत्र स्व० बी राम, निवासी-2 / 39 सेक्टर एच. एल०डी०ए० कालोनी कानपुर रोड, जिला लखनऊ की मृत्यु हो गयी। जिसकी मजिस्ट्रीरियल जांच हेतु अधोहस्ताक्षरी को जांच अधिकारी नामित करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में उक्त प्रकरण की जांच अधोहस्ताक्षरी द्वारा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई अभिलेखीय साक्ष्य / मौखिक बयान आदि प्रस्तुत करना हो तो वह अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय / कार्यालय कक्ष में दिनांक 26 सितम्बर 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *