बिना अनुमति ड्रोन कैमरे से अति संवेदनशील स्थानों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला धरा गया।
बिना अनुमति ड्रोन कैमरे से अति संवेदनशील स्थानों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला धरा गया।

जीत नारायण
लखनऊ:- राजधानी लखनऊ में बिना अनुमति के ड्रोन कैमरे से अति संवेदनशील स्थानों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल करने वाले युवक को थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 188/187 व 10, 10 ए ड्रोन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। युवक का नाम मोहम्मद अनवर खान उम्र 26 वर्ष पुत्र एहसान मोहम्मद खान बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक 636/461 सेक्टर 11 चावल मण्डी इन्द्रानगर लखनऊ का रहने वाला है और प्रापर्टी डीलर का काम करता है। आपको बताते चलें कि युवक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर ड्रोन कैमरा से उ०प्र० पुलिस मुख्यालय जैसे अति संवेदनशील स्थल का वीडियो रील बनाकर अवैध रूप से वायरल करता था।
युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।
