ढोल नगाड़ों के साथ कराए गए भगवान के जल बिहार

अरविंद आर्य

झाँसी:- कटेरा नगर में शुरू हुए ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव के मंगलवार रात्रि को सभी प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों को अपने-अपने श्री श्री 1008 श्री नरसिंह भगवान मंदिरों से उठाकर आकर्षित और सुंदर रूप से सजाए हुए विमानों पर विराजमान किया गया और इसके बाद जलविहार कराए गए। इसकी शुरुआत सबसे पहले नगर के किले के मैदान में सभी विमानों को एकत्रित किया गया और इसके बाद सभी विमान नगर के नंद सागर तालाब पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे जहां सभी विमानों में उपस्थित पुजारियों ने सारी विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ भगवानों के जल विहार कराए गए। इसके बाद तालाब से चलकर फिर से वापस नगर के किले के मैदान पर पहुंचे और वहां चेयरमैन द्वारा सभी विमानोपर प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों का पुरानी परंपरा के तहत भोग लगाया, सारी विधि विधान द्वारा तिलक लगाकर वहां से विदाई की बाद में नगर भ्रमण के लिए ले जाया गया। वही नगर के लोगों ने भी बड़ी धूमधाम से सभी विमानों में विराजमान भगवानों का तिलक और भोग प्रसाद भी लगाया नगर भ्रमण के बाद सभी प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों के विमान अपने अपने मंदिरों पर पहुंचे एवं नगर के गणमान्य लोग नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन धनीराम डबरा ,पूर्व चेयरमैन महेश कटेरिया, मोहनलाल आर्य, अशोक आचार्य ,नरेंद्र गोल्या, अरविन्द आर्य, अजय प्रताप सिंह झाकरी, रूपेंद्र राय, ओमप्रकाश लिपिक, रघुनाथ आर्य, प्रबल आर्य, सुरेंद आर्य प्रधानाचार्य ,प्रवीण आर्य, रमेश आर्य , पवन आर्य, पंकज आर्य ,दिनेश आर्य ,बालकिशन आर्य ,रोहित आर्य, भजन पेंटर, नंदराम आर्य ,देवेंद्र अध्यापक, दीपचंद कटेरिया , राकेश आर्य, हल्के राम आर्य, अशोक पूर्व पार्षद, जमुना आर्य, पत्रकार महादेव भास्कर, भूपेंद्र गुप्ता, अरविंद आर्य, दिनेश साहू, सत्येंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *