हरदौल चरित्र का नाटक देख कर भाव विभोर हुए श्रोता, बुंदेली लोक गीत होंगे आज

अरविंद आर्य

झांसी:- मेला जलविहार महोत्सव कटेरा में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में झलकारी बाई स्टेडियम में तीसरी रात नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, विशिष्ट अतिथि आशीष उपाध्याय (डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक) ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। नाट्य मंचन कार्यक्रम के संयोजक पार्षद शांति देवी आर्य व बालकृष्ण अहिरवार रहे। मंच संचालन महेश कटैरिया व सुखनंदन वर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन धनीराम डबरया ने स्मृति चिन्ह भेंट किये। मंच संचालन कर रहे महेश कटैरिया व सुखनंदन वर्मा का कार्यक्रम संयोजक ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। ओमप्रकाश लिपिक, हरचरण विश्कर्मा, रामभरोसे सोनी, राजेन्द्र जैन, डॉ लाखन सिंह यादव, जगदीश सिंह, संतोष अहिरवार, धर्मदास आचार्य, राजकुमार जैन, अंकित स्वर्णकार, सुरेश मिस्त्री, पूर्व पार्षद धर्मप्रकाश पाण्डेय, रूपेन्द्र राय, नीलू गुप्ता, नरेन्द्र अहिरवार, इदरीश खान, अनिल पुरोहित, रम्मू राजपूत सहित नगर पंचायत के पार्षद व उनके प्रतिनिधियों ने अतिथियों का माल्यापर्ण स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रागीलाल आर्य ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा गया कि मेला आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। मेला जलविहार महोत्सव मऊरानीपुर, रानीपुर लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस मेले के आयोजक मंडल नगर पंचायत कटेरा द्वारा भी बड़े ही धूमधाम के साथ मेला जलविहार महोत्सव को आयोजित किया जाता है। जिसमें दूरदराज से बड़े-बड़े कलाकारों को बुलाया जाता है। तथा इस मेले में सर्व धर्म के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। और ऐसे ही इस मेले की ख्याति हमेशा बनी रहे।
उद्घाटन समापन के बाद नाट्य मंचन कार्यक्रम में एक फूल दो माली नाटक मंचन किया। नाट्य मंचन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। कार्यक्रम में दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया।
इसी मौके पर थाना प्रभारी महाराज सिंह के टॉप समस्त थाना कटेया स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।

*बुंदेली लोकगीत आज*

बता दें कि मेला जलविहार महोत्सव के 154वें आयोजन के अवसर पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा। मेला जलविहार महोत्सव में आज की रात अखिल भारतीय बुंदेली लोकगीत कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगीत गायक बबलू रंगीला व नेहा दिसोरिया के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
चेयरमैन धनीराम डबरया व कार्यक्रम संयोजक पार्षद पवन अहिरवार व गुड्डी देवी ने जनता जनार्दन से सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *