श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी भगवान गणेश को विदाई

अरविंद आर्य

कटेरा झांसी:- विघ्नहर्ता भगवान गणेश की घरों, मंदिर और पंडालों में 11 दिन सेवा करने के बाद शुक्रवार को विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंज उठा। हर तरफ अबीर गुलाल उड़ता दिखाई दिया। कस्बा के नंदसागर तालाब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
गणेश चतुर्थी पर लोगों ने घरों, पंडाल और मंदिरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। इस दौरान भक्तों ने भगवान गणेश की सेवा कर उनकी पूजा-अर्चना की। सुबह शाम की आरती में बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर भक्त जमकर झूमे। पूरा माहौल भगवान गणेश के रंग में रंगा नजर आया। कस्बे के नंदसागर तालाब में मूर्ति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विशेष आरती के बप्पा को तालाब के विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से अगले बरस जल्दी आने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *