News

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई हैरीटेज जोन के अन्तर्गत शहर में स्थित प्रमुख इमारतों में फसाड लाइट लगाये जाने की प्रगति के संबंध में की बैठक

जीत नारायण

लखनऊ:- मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में आज मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में *हैरीटेज जोन के अन्तर्गत शहर में स्थित प्रमुख इमारतों में फसाड लाइट* लगाये जाने की प्रगति के संबंध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) अमित कुमार, ए0एस0आई0, स्मार्ट सिटी के अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

बैठक में मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, शहादत अली खां का मकबरा एवं रुमी दरवाजा का संयुक्त सर्वे 04 अक्टूबर, 2023 को प्रत्येक दशा में कर लिया जाये। साथ ही उन्होंने बड़े इमामबाडे़ का मास्टर प्लान अलग से बनाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बड़े इमामबाडे़ में जो हाई मास्क लाइट लगाई गयी है उसको हटा दिया जाये एवं घंटाघर व छोटा इमामबाडे़ के सामने की दुकानों में फसाड लाइटिंग लगाये जाने के सम्बन्ध में तत्काल ड्राफ्ट तैयार कर अन्तिम रुप प्रदान किया जाये। इसमें दुकानों के रंग निर्धारण हेतु स्थानीय लोगों से भी सुझाव प्राप्त कर लिया जाये। साफ-सफाई आदि सुविधाओं हेतु एक कार्यदायी संस्था का नियामनुसार चयन कर लिया जाये, जिससे हैरीटेज इमारतों के रख-रखाव में सुविधा होगी। कैसरबाग में ए0एस0आई0 की गाईडलाइन को लागू किया जाये। उन्होनें ग्लोब पार्क को और विकसित करने यथा अत्याधुनिक बेन्च, लाइट आदि को लगाये जाने के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *