थाना टोड़ी फतेहपुर पुलिस की महिला सिपाहियों के द्वारा मिशन शक्ति के तहत दी गई कानूनी जानकारियां

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 04 के तहत थाना टोड़ीफतेहपुर में महिला कांस्टेबल 1991 पूनम सिंह व 1795 शांति सिंह द्वारा ग्राम टोंड़ीफतेहपुर मोहल्ला बड़ागंज, मोहल्ला नजरगंज मे जाकर नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्रित कर उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए और योजनाओं के बारे में बताया गया।
