News

नवरात्रि का त्योहार देखते हुए लहचूरा थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से की वार्ता

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- नवरात्रि का त्योहार देते हुए थाना लहचूरा प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र के 29 गांव में पैदल गस्त किया गया और आम नागरिकों से बातचीत की। वहीं लहचूरा क्षेत्र के गांव बम्हौरी में मां दुर्गा की जगह-जगह प्रतिमा रखी हुई है। वहां जाकर लहचूरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बम्हौरी गांव में चौराहे चौराहे पर राखी मां की मूर्ति के पंडाल में जाकर भक्तों से बातचीत की और भरोसा दिया कि अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है तो आप डायल 112 नंबर फोन करके तुरंत पुलिस को अवगत कराये और लहचूरा थाना प्रभारी ने कहा कि थाना लहचूरा में अवगत कराये। जिससे आपकी तुरंत मदद की जाए। वही लहचूरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान की बात का क्षेत्र वालों ने सम्मान किया और कहा कि अगर कोई दबंग व्यक्ति गाली गलौज करता है तो आपको तुरंत अवगत कराया जाएगा। पैदल गस्त रहे पुलिस स्टाफ में उप निरीक्षक लाल सिंह यादव उप निरीक्षक रोहित यादव हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह चंदेल कांस्टेबल सत्यपाल सिंह चौहान कांस्टेबल सरताज खान कांस्टेबल अजय पाल राखेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *