नगर पंचायत घघसरा में किया गया फलाहार कार्यक्रम का आयोजन

अतुल कुमार
गोरखपुर:- नगर पंचायत घघसरा स्थित एक मैरेज हाल में नवरात्रि सप्तमी के अवसर पर शनिवार को फलाहारी भण्डारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने जगत जननी मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से भाईचारे व आपसी सौहार्द बना रहता है।भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह चेयरमैन प्रभाकर दुबे,प्रमुख शशी प्रताप सिंह,शिवचरन प्रसाद, दिनेश मिश्रा, विजय मिश्रा सहित तमाम अन्य लोग भी शामिल रहे।
