राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पूजनोपरांत क्षेत्र के विभिन्न मूर्तियों के चक्षु पटल खोले भारतीय किसान संघर्ष समिति ने अपने सांगठनिक विस्तार को हवा दी 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पूजनोपरांत क्षेत्र के विभिन्न मूर्तियों के चक्षु पटल खोले भारतीय किसान संघर्ष समिति ने अपने सांगठनिक विस्तार को हवा दी 

ब्यूरो कार्यालय की खास रिपोर्ट

घुघली,भारतीय किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीदेव उपाध्याय ने घुघली ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्थापित मूर्तियों के पूजनोपरांत चक्षुपटल खोले।सैकड़ों की संख्या में समर्थकों और माता के भक्तों की उपस्थिति में जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान पंडालों में पूरी आस्था और भक्ति के वातावरण में माता जगदम्बा की आंख से पट्टी हटाकर उल्लासपूर्ण ढंग से पूजन अर्चन किया गया।

घुघली,खानपुर बिरैचा,भुवनी, सहित तमाम स्थानों पर पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के चक्षु पटल हटाकर विधिविधान से पूजन के उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघर्ष समिति क्षेत्र के हर किसान भाई के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को कटिबद्ध है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दीनानाथ ने सभी किसान भाइयों से संगठित होने की अपील करते हुए संगठन के मजबूती के लिए हर संघर्ष को तत्पर रहने का आह्वान किया।महिला नेत्री संजू यादव और वंदना शर्मा ने भी नारी शक्ति का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर किसान नेता राजू सिंह,अशोक पांडेय,रंजीत सिंह,बसंत सिंह,सोनू भारती,मनोज जायसवाल, बबलू जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, पुरुषोत्तम साहनी,दशरथ साहनी सहित भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों तथा श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की उत्साह ने संगठन के प्रति लोगो के जुड़ाव का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *