धमाके से दहला गुड़गांव, मलबे में हुआ धमाका पास से गुजर रहे एक पशु की मौत

संतोष कुमार यादव

गुड़गांव के सेक्टर-57 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आज सुबह साढ़े 9 बजे जोरदार ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक मकान के पास पड़े मलबे में जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस के आला अधिकारी और बंब निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी।
ब्लास्ट में 1 पशु की मौत
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आस-पास के घरों के शीशे तक टूट गए। जब ये ब्लास्ट हुआ तो वहां से भैंसों का झुंड जा रहा था जिस कारण इस ब्लास्ट की चपेट में एक भैंस की कटिया आ गई और उसकी मौत हो गई।
वहीं मौके पर पहुंचे एसीपी कपिल एहलावत की मानें तो गुडगांव पुलिस की कंट्रोल रूम से इस ब्लास्ट की सूचना मिली थी जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और बंब निरोधक दस्ते को बुलाया गया। इस ब्लास्ट में घरों के शीशे भी टूटे है। फिलहाल इस मामले में लगातार तफ्तीश जारी है। तफ्तीश के बाद ही इस पूरी घटना का सच सामने आएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *