मिशन शक्ति के तहत पुलिस क्षेत्राधिकार ने किया महिलाओं को जागरूक

अरविंद आर्य
झांसी:- मिशन शक्ति फेज 4 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में आज मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में नेशनल एकेडमी विद्यालय में महिला शक्ति के संबंध में जगरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम के द्वारा संबोधित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता उपस्थित महिलाओं को बताया गया इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह, कोतवाली प्रभारी जेपी पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
