डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु क्या करें क्या ना करें

जीत नारायण

लखनऊ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ ने बताया है कि डेंगू रोग पर प्रभावी रोकथाम एवं नियन्त्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद के कैसरबाग बस अड्डा अमीनाबाद रोड, लेबर कालोनी वार्ड सपना कालोनी राजाजीपुरम, आईकान हास्पिटल सेक्टर-। जानकीपुरम, प्राथमिक विधालय तकवा, डी0आर0एम0 पुलिया हरदोई रोड, समराही चैकी सआदतगंज, हनुमान मन्दिर इस्माइलगंज नियर महालक्ष्मी बैक्वेट, चिरैया बाग अण्डर पास के आस-पास लार्वा रोधी रसायन एवं फागिंग का कार्य कराया गया तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

 दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को जनपद में 37 (ऐशबाग-3, अलीगंज-4, चन्दरनगर-4, गोसाईगंज-2, इन्दिरानगर-5, चिनहट-5 काकोरी-1, एन0के0 रोड-4, रेडक्रास-3, सिल्वर जुबली-4, टूडियागंज-2) डेगू धनात्मक रोगी पाए गए । आज लगभग 1487 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल “11” घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलो/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया।
क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।
मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
1. वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।
2. अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे।
3. प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले, कूलर आदि में ज्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे।
4. घरो और होटल के वाटर टैंक में लार्वीवोरस फिश का उपयोग करे।
5. बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।
स्वयं बचाव के उपाय
1. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे।
2. दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।
क्या न करे-
1. घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।
2. टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।
3. बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।
मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी के लिए निम्न नम्बरो पर भी सहयोग एवं सहायता हेतु संपर्क कर सकते हैं।
1. मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर. 0522-2622080
2. आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमान कंट्रोल सेंटर) 0522-4523000
3. हैलो डाक्टर नम्बर 0522-3515700

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *