सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई

अरविंद आर्य

झांसी_ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती कंपोजिट विद्यालय वखातिया कटेरा में बड़े धूम धाम से बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यपिका आराधना चौधरी ने कहा सरदार पटेल जी देश को एकता में पिरोने वाले व्यक्ति थे, डॉक्टर रामस्वरूप ने कहा पटेल जी अपनी बात पर अडिग रहते थे, देवेंद्र कुमार ने कहा पटेल जी महान पुरुष थे, जिला अध्यक्ष हिरदेश कुमार अनुदेशक संघ ने कहा सरदार पटेल ने भारत को एकता में पिरोकर महान बनाया इस अवसर पर उमाशंकर श्रीवास, सुनील कुमार, उर्मिला आर्य, उषा किरण, सोनम, पृथ्वीराज सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा संचालन हिरदेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *