बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही महिला की स्कूटी में कार से टक्कर, मारने वाला धरा गया।

बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही महिला की स्कूटी में कार से टक्कर, मारने वाला धरा गया।

जीत नारायण

लखनऊ:- थाना पीजीआई क्षेत्र अंर्तगत एल्डिको सौभाग्यम चौराहे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन ने बच्चो को स्कूल से घर ले जा रही महिला की स्कूटी मे कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी और मौके से वाहन लेकर भाग गया। जिसमें एक बच्चे की तत्काल मौके पर ही मृत्यु हो गयी एवं महिला व एक बच्ची की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के बारे मे आस पास के सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि उक्त अज्ञात वाहन का चालक घटना कारित करके जनपद बहराइच चला गया है। जिसको थाना पीजीआई की पुलिस टीम व सर्विलांस के माध्यम से जनपद बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया।

कार चालक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना पीजीआई के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश चन्द तिवारी, उप निरीक्षक विकास कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह व डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल परशुराम राय, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल अजय तेवतिया, कांस्टेबल विशाल कुमार, कांस्टेबल हरिकिशोर, कांस्टेबल राहुल पाण्डेय, कांस्टेबल हितेश चौधरी, कांस्टेबल रिंकू कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *