सदर बाजार में व्यापार मंडल के प्रधान से मारपीट, विरोध में बाजार रहा बंद, माफी मांगने पर दो बजे के बाद खुला बाजार।

सदर बाजार में व्यापार मंडल के प्रधान से मारपीट, विरोध में बाजार रहा बंद, माफी मांगने पर दो बजे के बाद खुला बाजार।

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- सदर बाजार में दुकान के सामने पटरी लगाने वाले किरायेदार को अतिक्रमण करने से मना करना व्यापार मंडल के प्रधान को महंगा पड़ा। आरोपी ने पहले इसका विरोध किया बाद में उन पर व उनके कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने दोनों ओर से एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के ढुलमुल रवैये के बाद दुकानदारों ने व्यापार मंडल के प्रधान के समर्थन में बाजार बंद रखा। आरोपी की ओर से माफी मांगने व पुलिस प्रशासन की मौजूदी में अतिक्रमण हटाने के भरोसे के बाद रविवार दो बजे के बाद दुकानें खुलीं।

पुलिस के अनुसार गुड़गांव व्यापार मंडल सदर बाजार के प्रधान रोशनलाल मंगला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उनकी अमरनाथ रोशनलाल के नाम से दुकान है। इनकी दुकान के पास में ही किरायेदार बिहार के रहने वाले धनंजय ने दुकान कर रखी है। आरोप है कि जब रोशनलाल ने धनंजय से दुकान के बाहर अतिक्रमण करने से मना किया तो धनंजय ने डंडा राेशनलाल की बांह में मारा। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। डंडा पकड़ने के बाद आरोपी ने चाकू मारने की कोशिश की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि दुकान में काम करने वाले चार से पांच लड़के भी धनंजय के साथ शामिल हैं और सदर बाजार के कुछ पटरी वाले भी इसके साथ मिले हुए हैं।दूसरी ओर धनंजय ने भी रोशनलाल व शिवम पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षाें के दुकानदार शहर थाने पहुंचे। रात दस बजे तक दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश होती रही। इसके बाद दोनों तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली।

दूसरी ओर धनंजय कुमार ने पुलिस को बताया कि मैं सदर बाजार गुरुग्राम का किरायेदार दुकानदार हूं। शनिवार की सुबह 11 बजे मेरे पड़ोसी दुकानदार रोशनलाल, शिवम ने मेरे साथ मारपीट की है। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है और मेरी दुकान का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। उसे जान व माल का खतरा है। प्रधान पर हुए हमले के विरोध में लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी, बाद में दूसरे पक्ष की ओर से माफी मांगने पर दुकान खोली गईं।

नायब सैनी से मिलेंगे कारोबारी

सदर बाजार में अतिक्रमण की समस्या से परेशान व्यापारी सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से मिलेंगे। गुड़गांव व्यापार मंडल सदर बाजार के प्रधान रोशनलाल मंगला ने बताया कि सदर बाजार में अतिक्रमण की समस्या है। प्रशासन अतिक्रमण हटवाए। अतिक्रमण के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।

अपनी दुकान के सामने लगवाते हैं रहड़ी पटरी

सदर बाजार में 30 प्रतिशत व्यापारी ऐसे हैं जो अपनी दुकान के सामने पटरी लगवाते हैं। कहने के लिए वह सड़क के किनारे का भाग होता है मगर आलम यह होता है अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भारी पड़ जाता है। जिनको किराया आ रहा है। एक पटरी वाले से लगभग 15000 हजार से 20000 हजार तक किराया मिलता है।उनको इससे कोई परेशानी नहीं है। जबकि एक गुट इससे निजात चाहता है।

नाम बदल कर बेच रहे हैं सामान

चर्चा इस बात की है कि जब नूंह में दंगा हुआ था, उस दौरान रहड़ी पटरी लगाने वाले सब गायब हो गए थे। बाद में माहौल ठीक होने पर अब नाम बदल कर सामान बेच रहे हैं। गुड़गांव व्यापार मंडल सदर बाजार के प्रधान रोशनलाल मंगला कहते हैं कि इनका वेरिफिकेशन होना चाहिए। जो दुकानदार किराया ले रहे हैं उनको क्या पता है कि सामने वाला कौन है। जितनी भी वारदात हो रही है। उसमें इन सबकी मिलीभगत है।

बाजार आने वाली महिलाओं पर कसते हैं फब्तियां

आरोप है कि रहड़ी पटरी लगाने वालों का एक गिरोह है। बाजार आने वाली महिलाओं पर इस कदर फब्तियां कसी जाती है कि दोबारा महिला या युवती बाजार आना पसंद नहीं करती है। इसके साथ मोबाइल चोर व पाकेट मार गिरोह भी सक्रिय हैं। जो आये दिन बरदाते होती रहती है।जो इन लोगों से जुड़े हैं। अगर किसी पर किसी को संदेह हो तो ऐसे लगता है यह तो रहड़ी पटरी लगाने वाले का जानकार है। किसके पास कितना पैसा या सामान है। यह एक दूसरे को मोबाइल पर सूचना दे देते हैं। गिरोह के लोग उनके पीछे लगकर भीड़-भाड़ वाले स्थान पर अपना काम कर जाते हैं।

वर्जन

सदर बाजार में हुए विवाद पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। यहां पर अतिक्रमण की समस्या है। व्यापारी आपस में बात कर रहे हैं। संबंधित विभागों की ओर से जैसी रणनीति होगी। पुलिस बल हमेशा मौजूद रहेगा। – भूपेन्द्र कुमार, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *