पुलिसकर्मी बनकर महिला के गहने ठगे, केस दर्ज।

पुलिसकर्मी बनकर महिला के गहने ठगे, केस दर्ज।

सन्तोष कुमार यादव

गुड़गांव:- सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में दो युवकों ने पुलिस कर्मी बनकर महिला से जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शांति नगर निवासी गृहिणी सुनीता यादव ने सेक्टर नौ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार दोपहर सेक्टर चार स्थित वैश्य धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आटो से जा रही थीं। जब वह सेक्टर चार में आटो से उतरीं तो मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने अपने को पुलिस स्टाफ से बताया और कहा कि इस इलाके में चेन छीनने की वारदात हो रही हैं। आपने जो गहने पहन रखे हैं, उन्हें उताकर पर्स में रख लें।

इसके बाद जब महिला ने मंगलसूत्र और दो कड़े निकालकर पर्स में रख लिए तो आरोपितों ने गहने दिखाने के लिए कहा। जब महिला ने उन्हें गहने दिखाए तो दोनों ने गहनों को कागज में लपेटकर दिया। इसके बाद दोनों आरोपित वहां से फरार हो गए। जब महिला ने थोड़ी देर बाद चेक किया तो पता चला कि कागज में लिपटे गहने नकली थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *