राशन न मिलने से परेशान उपभोक्ता

सन्तोष कुमार यादव संवाददाता
गुरुग्राम:- तावडू उपमंडल तावडू में राशन की कटौती के चलते उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त नहीं हो रहा जिसको लेकर उपभोक्ताओं ने एसडीएम तावडू को ज्ञापन सौंपा है। उपभोक्ताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि दिसंबर माह के दौरान गेहूं व बाजरा कम मिलने के कारण कितने ही उपभोक्ता राशन से वंचित रह गए हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की है उन्हें पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए जिससे उपभोक्ता को परेशानी ना हो। उपभोक्ताओं ने कहा कि डिपो धारक झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र ही किया जाए।
