Uncategorized

पहले सील फिर हुई डील, LDA जोन-6 की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

पहले सील फिर हुई डील, LDA जोन-6 की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

जीत नारायण  (ब्यूरो चीफ लखनऊ)

लखनऊ। नाका क्षेत्र के मोतीनगर स्थित गामा डेयरी के पास अवैध रूप से निर्मित हो रही एक इमारत को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जोन-6 की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि जिस भवन को LDA ने एक दिन पहले सील किया था, उसी भवन में अगले ही दिन दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि LDA की सील को तोड़कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे प्राधिकरण की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि सील की गई इमारत में खुलेआम निर्माण जारी है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

इस मामले में कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया है।

यदि वास्तव में सील तोड़कर निर्माण कराया गया है, तो यह न केवल LDA के आदेशों की अवहेलना है बल्कि संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का विषय भी बन सकता है।

अब देखना होगा कि LDA के उपाध्यक्ष और जोनल अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर दोबारा जांच कराते हैं या नहीं तथा सील तोड़ने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *