शांति भंग करने में पुलिस ने तीन लोगों का किया चालान

अरविंद आर्य
झांसी: थाना कटेरा में शांति भंग करने पर तीन लोगों का किया चालान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद-झाँसी राजेश कुमार एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय गोपीनाथ सोनी के कुशल निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय मऊरानीपुर लक्ष्मीकान्त गौतम के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष महाराज सिंह थाना कटेरा के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त. 1- ध्रुवराम पुत्र विन्दे उम्र करीब 52 वर्ष 2- गोकुल पुत्र विन्दे उम्र करीब 58 वर्ष 3. मुलायम पुत्र विन्दे उम्र करीव 47 वर्ष नि0गण ग्राम मगरवारा थाना कटेरा जनपद झाँसी को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
