टीएसआई ने पत्रकार के साथ की मारपीट, माइक आईडी और मोबाइल भी तोड़ा
टीएसआई ने पत्रकार के साथ की मारपीट, माइक आईडी और मोबाइल भी तोड़ा

राजधानी प्रेस क्लब के पत्रकार बंधुओ ने राज्य परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को दिया ज्ञापन, आसिफ अख्तर को बर्खास्त करने की मांग की।
जीत नारायण
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जहां पत्रकारों के प्रति सुरक्षा व व्यवहार को सुधारने पर पुलिस प्रशासन को आए दिन कड़े निर्देश दे रही है, वहीं आज भी लखनऊ में पत्रकारों के साथ निंदनीय घटनाएं घटित हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला सरोजनी नगर क्षेत्र से संज्ञान में आया। जिसमे राष्ट्र नमन समाचार पत्र के सरोजनी नगर से संवाददाता संदीप शुक्ला अपने निजी कार्य हेतु रविवार को दोपहर करीब तीन बजे के आसपास आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद पुल के पास गए हुए थे। वहां तैनात टीएसआई आसिफ़ अख्तर ने संदीप शुक्ला की मोटरसाइकिल रुकवाई, जिसके बाद पत्रकार संदीप शुक्ला ने अपना परिचय दिया। परिचय सुनते ही टीएसआई अभद्रता करने लगे और वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर संदीप शुक्ला को पास में बने पुलिस बूथ में बलपूर्वक घसीट ले गए। जहां पत्रकार का फोन पटककर तोड़ दिया, माइक भी तोड़ दी और मारपीट करने लगे। उसके बाद अपराधियों की तरह थाना आशियाना लेकर पहुंचे। जहां बताया कि शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, पर जांच में यह बात गलत साबित हुई तो पत्रकार संदीप शुक्ला को अन्य केस में फंसाने की कोशिश करने लगे। उसमें भी सफल नहीं हुए तो धमकियां देते हुए समझौता कर लिया। पर उस समझौते में पत्रकार संदीप शुक्ला की ओर से किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर नहीं हैं। लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में शहीद पथ पर बिजनौर अंडरपास बिट टीएसआई आसिफ अख्तर के खिलाफ कार्यवाही हेतु सोमवार को राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह को पत्रकार बंधुओं ने मिलकर ज्ञापन दिया। मौके पर उपस्थित पत्रकार बंधुओ ने टीएसआई आसिफ अख्तर को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार कुमार से बातचीत की। परिणाम स्वरूप डीसीपी ट्रैफिक साउथ ने तत्काल टीएसआई आसिफ अख्तर को लाइन हाजिर करते हुए उक्त पर जांच पड़ताल करने का आश्वासन दिया।
