पार्टी का खर्च निकालने के लिए नामी होटल का वेटर बना लुटेरा

पार्टी का खर्च निकालने के लिए नामी होटल का वेटर बना लुटेरा

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- ड्राईवर को लिफ्ट देकर लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी गुडग़ांव के नामी पांच सितारा होटल में वेटर है तो उसके दो दोस्त कैब ड्राइवर हैं। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, दिल्ली के करावल नगर के जोगिंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक कंपनी में ड्राइवर है। वह दिल्ली के साकेत एरिया से महिपालपुर जाने के लिए एक कैब में सवार हुआ था। कैब ड्राइवर ने उसे सिकंदरपुर में यह कहकर उतार दिया था कि उसे यहां काम है। कुछ ही देर में एक किया गाड़ी आई जिसमें ड्राइवर सहित चार लोग पहले से मौजूद थे। जिन्होंने उसे दिल्ली के महिपालपुर छोडऩे की बात कही। कुछ दूर चलने के बाद कैब ड्राइवर ने यह कहकर अपना रूट बदल लिया था कि उसने सवारियों को डीएलएफ फेज-1 में उतारना है। इसके बाद उन्होंने जोगिंद्र को काबू कर उससे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

मामले में सेक्टर-10 क्राईम ब्रांच ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को समालखा, दिल्ली से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान यूपी के प्रतापगढ़ निवासी साहिल, शाहिद और वसीम अली के रुप में हुई। साहिल एंबियंस मॉल में बने पांच सितारा होटल में वेटर का काम करता है। जबकि शाहिद और वसीम कैब ड्राइवर हैं।

एसीपी क्राईम वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि साहिल और शाहिद अपने एक परिचित के साथ पार्टी करने के लिए वसीम अली को लेकर दोस्त की किया गाड़ी से गुडग़ांव आए थे। यहां पार्टी में उनके अधिक रुपए खर्च हो गए थे। इस खर्च को निकालने के लिए उन्होंने एक योजना बनाई और एक व्यक्ति को कैब में लिफ्ट देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, लूटे गए मोबाइल व नकदी भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों का क्राईम रिकॉर्ड खंगाला जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *