शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर से मिला हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर से मिला हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल राज्य प्रधान सतेन्द्र नेहरा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर से मिला और छात्रों के हितों में अनेकों विषय पर चर्चा की।

जानकारी देते हुए जिला पंचकूला प्रधान सिम्मी बंसल प्रधानाचार्या ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र नेहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी माननीय सुधीर राजपाल जी, डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन जितेंद्र कुमार जी, डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन डॉ. रिपु दमन सिंह ढिल्लो, सतपाल शर्मा विशेष सचिव प्रशासन, जॉइंट डायरेक्टर विजय यादव जी से भी मुख्य सचिवालय में मिलकर अनेकों विषय पर चर्चा की जहां छात्रों के हित के लिए अपनी मांगों बारे विस्तार से चर्चा की।

इसके साथ ही बताया कि सभी विषयों पर चर्चा के उपरांत शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक रूप से सभी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वत किया जिसमें श्रेणी प्रथम,बुनियाद, स्टेप अप,ऑनलाइन ट्रांसफर आदि विषय भी शामिल थे। इस अवसर पर सिम्मी बंसल प्रधान जिला पंचकुला,बलजीत गोयत जिला प्रधान जींद,वरिष्ठ उप प्रधान अनिल दलाल, प्रवीण शर्मा जिला प्रधान अंबाला,महासचिव संजीव शर्मा, प्रिंसिपल विजेंद्र पूनिया, सुरेश सैनी प्रिंसिपल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *