Flipkart office Loot मामले में आरोपी गिरफ्तार, 2 को पहले किया जा चुका काबू, 21 लाख रुपए की लूट को दिया था अंजाम
Flipkart office Loot मामले में आरोपी गिरफ्तार, 2 को पहले किया जा चुका काबू, 21 लाख रुपए की लूट को दिया था अंजाम

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- गोहाना की क्राइम यूनिट पुलिस ने सोनीपत रोड स्थित फ्लिपकार्ट सर्विस कंपनी के ऑफिस से गन प्वाइंट पर 21 लाख की लूट मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से रिमांड के दौरान 7 लाख 50 हजार व सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
16 अक्तूबर को दिया गया था लूट की वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी संदीप गोहाना के गढ़ी उजाले खां गांव का रहने वाला है। उस पर पहले भी चार लूटपाट व धमकी के मामले दर्ज है। मामले का खुलासा करते हुए एसीपी सोमबीर ने बताया 16 अक्तूबर को सोनीपत रोड पर फ्लिपकार्ट सर्विस कंपनी के ऑफिस से गन प्वाइंट पर 21 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे छह लाख की रिकवरी कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 7 लाख 50 हजार व सामान बरामद किया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि अपने महंगे शोक को पूरा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पहले पकड़ा गया युवक ललित इसी कम्पनी में काम करता था और उसे पता था कि कम्पनी में कब सामान व कैश होता है। ललित के बहकावे में आकर संदीप व टाइगर ने मिलकर इसकी साजिश रच घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ललित व टाइगर को पहले गिरफ्तार कर लगभग छह लाख की रिकवरी कर चुकी है
